Sahibganj:राजमहल में चली गोली,15 वर्षीय किशोरी घायल,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टिक्काटोला गांव में शाम करीब 7: 15 बजे वारदात,किशोरी के दाहिने पैर में लगी गोली,घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया खोखा

Sahibganj:जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के टिक्काटोला गांव में गुरुवार की शाम गोली चलने की घटना से इलाके में सन सनी फैल गई।इस घटना में 15 वर्षीय किशोरी गौरी कुमारी (पिता केदारनाथ मंडल) गोली लगने से घायल हो गई।गोली उसके दाहिने पैर में लगी है।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7:15 बजे अचा नक गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई,इस दौरान किशोरी गोली लगने से घायल हो गई।परिजन आनन -फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी,पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है,पुलिस अब गोली चलने की घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

प्रेम-प्रसंग से जुड़ने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।हालांकि किशोरी को गोली किन परिस्थितियों में लगी और गोली किसने चलाई,इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।इधर घटना को लेकर विमलेश कुमार त्रिपाठी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राजमहल ने बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोडकर पुलिस मामले की छानबीन जुटी है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें