Pakur:पूर्व चौकीदार धीरेन माल के घर एसीबी की अचानक दबिश, महेशपुर में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़बाड़ी गांव स्थित आवास पर एसीबी की टीम कर रही जांच- पड़ताल,कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

Pakur:जिले के महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गढ़बाड़ी गांव निवासी पूर्व चौकीदार धीरेन माल के आवास पर अचानक दबिश दी।टीम के अचानक पहुंचने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। फिलहाल एसीबी की टीम आवास पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम पूर्व चौकीदार के घर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ और उत्सुकता बढ़ गई।हालांकि टीम किस शिकायत या मामले के आधार पर छापे मारी कर रही है,इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

छापेमारी के दौरान किन दस्तावेजों,संपत्तियों या अन्य सामग्रियों की जांच की गई है और अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं, इस संबंध में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें