Sahibganj:रक्सी के मैदान में गूंजा फुटबॉल का जुनून,खिलाड़ियों के दम खम ने जीता दिल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिरसा मुंडा क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट संपन्न,विजेता को 30 हजार और उपविजेता को 20 हजार रुपये का पुरस्कार

Sahibganj:जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के रक्सी गांव में बिरसा मुंडा क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल,शानदार प्रदर्शन और दमदार खेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम शामिल हुए।वहीं विशिष्ट अतिथियों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी,सचिव मुजीबुर रहमान,सुनीराम हांसदा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल न केवल अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाता है, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपील की।

आयोजक समिति की ओर से विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजन को सफल बनाने में बिरसा मुंडा क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें