Sahibganj:अर्जी दी,गुहार लगाई,फिर भी कार्रवाई की घड़ी नहीं आई,मनरेगा लाभुक की फरियाद कहां गुम हो गई!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बागवानी योजना में मस्टर रोल निकलने के बाद भी मजदूरी और सामग्री की राशि नहीं मिली, पंचायत के जेई की भूमिका पर उठाए सवाल,विधायक को आवेदन देकर किया था करवाई की मांग

Sahibganj:जिले में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दावे किए जाते हैं,लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।तालझारी प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित बागवानी योजना के एक लाभुक को अब तक अपनी मजदूरी और सामग्री की राशि का इंतजार है।हैरानी की बात यह है कि इस मामले को लेकर संबंधित लाभुक ने विधायक धनंजय सोरेन को लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की थी,लेकिन आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार मनरेगा के तहत बागवानी योजना की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने आम के पौधे लगाकर योजना से संबंधित कार्य कराया।उनका दावा है कि कार्य पूरा होने और मस्टर रोल निकलने के बावजूद मजदूरी एवं सामग्री मद की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।भुगतान के लिए लगातार प्रयास करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लाभुक आर्थिक परेशानी झेल रहा है।

जेई की भूमिका पर उठाए सवाल,जांच की मांग तेज

लाभुक ने अपने आवेदन में पंचायत के कनीय अभियंता (जेई) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।आरोप लगाया गया है कि भुगतान की प्रक्रिया में बार-बार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और संबंधित जेई को पंचायत से हटाने की मांग भी की थी।हालांकि, आवेदन सौंपे जाने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आ रही है।

आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं,आखिर जिम्मेदार कौन?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लाभुक ने लिखित रूप से अपनी शिकायत जनप्रतिनिधि के समक्ष रखी थी, तो अब तक मामले में क्या कार्रवाई हुई!आवेदन संबंधित विभाग तक पहुंचा या नहीं! शिकायत की जांच किस अधिकारी को सौंपी गई!यदि भुगतान में कोई तकनीकी या प्रशासनिक बाधा है,तो उसका समाधान अब तक क्यों नहीं किया गया!

मनरेगा जैसी रोजगारपरक योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मज बूत करना है। ऐसे में योजना के तहत काम कराने के बाद भी मजदूरी और सामग्री की राशि के लिए लाभुक को परेशान होना पड़े,तो यह व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है।

अब लाभुक को प्रशासनिक पहल और बकाया भुगतान का इंतजार है।जरूरत है कि जिला प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए,संबंधित अभिलेखों और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करे तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनिय मितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें