22 नवंबर से शुरू होगा एसएन आईडी पल्स पोलियो अभियान, डॉ.रंजन कुमार ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sahibganj:जिले में नौनिहालों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तालझारी प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।आगामी 22 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रंजन कुमार ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के कुल 19,724 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है।इसके लिए कुल 9 सब-डिपो,23 सुपरवाइजर और 216 बूथ कर्मियों की तैनाती की गई है।स्वास्थ्यकर्मी निर्धा रित बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे।प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा,ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रंजन कुमार ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए हर बच्चे को निर्धारित समय पर खुराक पिलाना बेहद जरूरी है,अभियान की सफलता केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही संभव है।अभि भावक अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लाएं,हमारा प्रयास है कि प्रखंड का एक भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के बेहतर भविष्य तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है,उन्होंने जनप्रतिनिधियों,आंगनबाड़ी सेविकाओं सहियाओं और आम नागरिकों से अभियान में सह योग करने की अपील की,स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि सामू हिक प्रयास से शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाई जाए।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









