Sahibganj:नवंबर में बारिश की दस्तक,बादलों ने ढका साहिबगंज का आसमान,बूंदाबांदी से बदला मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अचानक बदली फिजा,ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी,22 नवंबर को भी बारिश और गरज-चमक की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Sahibganj:नवंबर के अंतिम दिनों में जहां लोग धीरे-धीरे ठंड के आगमन का एहसास कर रहे थे, वहीं शनिवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सबको चौंका दिया। सुबह से ही आस मान में बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।आसमान में छाई बदली और बारिश की फुहारों के बीच ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया।

मौसम के इस अचानक बदलाव से शहर की सामान्य दिनचर्या पर भी असर देखने को मिला।सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को बदले मौसम का सामना करना पड़ा।आसमान में धूप की जगह बादलों का पहरा रहा।हल्की बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी। चाय की दुकानों पर भी लोगों की चहल-पहल बनी रही।

मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक का जताया अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 नवंबर को साहिबगंज में आमतौर पर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।अधिकतम तापमान करीब 23 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।वहीं 22 नवंबर को भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत

मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए बुजुर्गों बच्चों और पहले से मौसमी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल साहिबगंज में मौसम की बदली चाल ने सर्दी के मौसम की दस्तक को और महसूस करा दिया है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें