Jamtara:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भंडारों गांव के समीप हुआ दर्दनाक हादसा,पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर किया जब्त

Jamtara:जिले के जामताड़ा थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत भंडारों गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान दक्षिणबहाल क्षेत्र के आसनहेरिया गांव निवासी शिवशंकर साधु (21 वर्ष), पिता कमल साधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवशंकर साधु अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 21 आर 1042) से धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारों गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे लाल रंग के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक जय किशोर मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद आसनहेरिया गांव में शोक का माहौल है।

REPORTER|SANTOSH KUMAR|JAMTARA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें