Jamtara:खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग में दम दिखाएंगी जामताड़ा की सात बेटियां,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाह देव इंडोर स्टेडियम में करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन, जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह

Jamtara:खेल के मैदान में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहराने को तैयार हैं।जामताड़ा जिले की सात बालिका खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता 20 26 में भाग लेने के लिए रांची पहुंची हैं।पांच दिवसीय इस प्रति योगिता का आयोजन खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन की ओर से लक्ष्मी हेंब्रम, अनन्या भारती, नूपुर तिवारी, कृति रानी, महुआ बाउरी, कृति कुमारी और सोनाक्षी सिंह विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए शांतनु सेन टीम कोच के रूप में साथ हैं।

इसकी जानकारी जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एवं भारतीय खेल मंत्रालय की पहल पर खेलो इंडिया के तहत बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है, ताकि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत सकें।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जामताड़ा की सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. तुषार कांत माजी, उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्त, श्यामल मंडल, विपिन दुबे, डॉ. चंचल भंडारी, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, भास्कर चंद सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

REPORTER|SANTOSH KUMAR|JAMTARA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें