Sahibganj:गांव-गांव तक संगठन की पकड़ मजबूत करेगा JLKM,प्रखंड -पंचायत कमेटियों के गठन पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीनपहाड़ के अम्बेडकर भवन में जिलाध्यक्ष अर्जुन महतो के नेतृत्व में हुई जिला कमेटी की बैठक,संग ठन विस्तार की बनी रूपरेखा

Sahibganj:जिले में संगठनात्मक विस्तार को लेकर झार खंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।इसी उद्देश्य से रविवार को राजमहल प्रखंड के तीनपहाड़ स्थित हाथीनढ़ के अम्बेडकर भवन में JLKM जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष अर्जुन महतो के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक कमेटियों के गठन एवं विस्तार पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन की भावी रणनीति,कार्यकर्ताओं की भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पहुंच बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष अर्जुन महतो ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की एक जुटता होती है।इसलिए JLKM को गांव-गांव और पंचायत -पंचायत तक मजबूत बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन से अधिक से अधिक युवाओं और समर्पित लोगों को जोड़कर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की।साथ ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटियों के गठन को संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष बिपिन कुमार पंकज,जिला कोषाध्यक्ष विष्णु कर्मकार,तालझारी प्रखंड सचिव पवन ठाकुर व एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पहाड़िया,पंचानंद मंडल,प्रवक्तता, प्रकाश महातो,प्रखंड अध्यक्ष राजमहल,जिला सचिव एस्टी मोर्चा अनिल मुर्मू,मिथुन राजवंशी प्रखंड सचिव राजमहल,जीतू दास मालतो सहित अन्य मौजूद रहे।   

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TINPAHAR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें