Sahibganj:लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत करने की कवायद तेज,राजमहल में एसआईआर की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

के.रवि कुमार ने अनुमंडलीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, मतदाताओं के विवरण के सत्यापन और पुनरीक्षण कार्यों की ली जानकारी

Sahibganj:झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरी क्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।इसी कड़ी में रविवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार साहिबगंज जिले के राजमहल पहुंचे।उनके साथ उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार दुबे भी मौजूद रहे।

राजमहल पहुंचने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अनुमंडलीय कार्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं विवरणों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों के संकलन तथा पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली गई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने निर्वाचन कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित,पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में आवश्यक सतर्कता बरतने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

वहीं उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों और एसआईआर के सफल संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

गौरतलब है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है।इसके तहत मतदाताओं के विवरणों का सत्यापन करने के साथ पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा त्रुटियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस दौरान निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्यों से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RAJMAHAL

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें