एसपी की गुप्त सूचना पर उधवा में विशेष छापेमारी,बाइक सवार दोनों आरोपियों को दबोचा,NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज,भेजे गए जेल
Sahibganj:जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,राधा नगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा में पुलिस ने छापेमारी कर एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स जैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दोनों के पास से कुल 17.39 ग्राम एमडीएमए जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथ मिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 24 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:10 बजे एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।इस के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीर शेख (48 वर्ष),पिता स्वर्गीय हाजी गयासुद्दीन शेख,निवासी अमानत तथा करीम शेख (37 वर्ष), पिता स्वर्गीय अताउर शेख,निवासी अमानत मजीद टोला,थाना राधानगर,जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अमीर शेख के पास से पार दर्शी जिप प्लास्टिक पैकेट में रखा एमडीएमए जैसा पदार्थ बरामद हुआ,जिसका प्लास्टिक सहित वजन करीब 12.38 ग्राम था।वही दूसरे आरोपी करीम शेख के जींस पैंट की पीछे वाली जेब में रखे पर्स से करीब 5.01 ग्राम एमडीएमए जैसा पदार्थ बरामद किया गया।इस तरह दोनों के पास से कुल 17.39 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।
इस मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 407/26 दिनांक 24 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 27 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
छापेमारी दल में उधवा अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल,राधा नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार,संग्राम सिंह सोय प्रभा शंकर दुबे,सुनील कुमार मेहता,शशिकांत यादव सहित रिजर्व गार्ड के जवान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारो बार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है,अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से संबंध तो नहीं है और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ









