झारखंड स्थापना दिवस समारोह में मिला सम्मान,बोले–यह पाकुड़ और संथाल परगना की जनता का सम्मान
Pakur:झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पाकुड़ के पूर्व विधायक एवं एआईएमआईएम पार्टी के संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर को सम्मानित किया गया।समारोह में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।सामाजिक राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। उनके सम्मानित होने से पाकुड़ सहित पूरे संथाल परगना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अकिल अख्तर ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्ति गत सम्मान नहीं,बल्कि पाकुड़ और संथाल परगना की जनता का सम्मान है।जनता ने उन्हें जो स्नेह और विश्वास दिया है, उसी की बदौलत वे लगातार क्षेत्र के मुद्दों को उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा,क्षेत्र का विकास, शिक्षा,रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषय हमेशा उनकी प्राथमिकता रहे हैं।आगे भी वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
अकिल अख्तर ने कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। उनका प्रयास रहेगा कि संथाल परगना की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।उन्होंने इस सम्मान को क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताया।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|PAKUR









