
छोटा मरजीद के पास खड़ी कार से मिलीं कफ सिरप की बोतलें, NDPS एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
SAHIBGANJ NEWS:साहिबगंज जिले के बरहेट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ONEREX नामक कफ सिरप की 9 00 बोतलें बरामद की हैं।पुलिस ने मौके से एक Hyundai i10 कार भी जब्त की है,जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB-40S- 5431 बताया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,बरामद कफ सिरप की प्रत्येक बोतल 100 एमएल की है।इस कार्रवाई के बाद इलाके में कथित अवैध कफ सिरप की खेप को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आगे मामले की जानकारी देते हुए बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बरहेट बाजार स्थित छोटा मरजीद के सामने वाली गली में एक Hyundai i10 कार खड़ी है,जिसमें अवैध सामान रखा हुआ है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन किया और कार की तलाशी ली।तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में ONEREX नामक कफ सिरप बरामद हुआ।
आगे बताया कि एक बोरे में प्लास्टिक से पैक कफ सिरप के 10 बंडल मिले।प्रत्येक बंडल में 30 बोतलें थीं,जिससे कुल 300 बोतलें बरामद हुई,इसके अलावा पांच कार्टन में रखे बंडलों से 600 बोतलें और मिलीं।इस तरह पुलिस ने कुल 900 बोतल ONEREX कफ सिरप जब्त किया।बरामद कफ सिरप के साथ कार को भी विधिवत जब्त कर थाने लाया गया।

इसके बाद मामले में बरहेट थाना कांड संख्या 128/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है।पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में ND PS Act की धारा 21(C), 25 और 29 तथा Drugs and Cosmetics Act की धारा 27/27A का उल्लेख किया गया है।हालांकि, कफ सिरप की आपूर्ति कहां से हुई थी और इसे कहां ले जाया जाना था,इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई में एसएएनओ विक्रम कुमार,एसएएनओ अरविंद कुमार दास,एसए एनओ धनंजय कुमार मंडल के अलावा बरहेट थाना के सशस्त्र बल और नव नियुक्त चौकीदार शामिल थे।फिलहाल पुलिस ने 900 बोतल कफ सिरप और Hyundai i10 कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।अब जांच के दौरान खेप के स्रोत,उसके परिवहन और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
सवांददाता:आशीष पहाड़िया।साहिबगंज









