PAKUR:पाकुड़ में कथित अवैध शराब बिक्री से ग्रामीणों में उबाल! ‘गांव की शांति पर वार, प्रशासन अब करे कार्रवाई’,दुकान हटाने की उठी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ के अहमदाबाद गांव में बिना लाइसेंस अंग्रेजी शराब बेचने का आरोप,महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा और सामाजिक माहौल को लेकर ग्रामीण चिंतित;दुकान हटाने की मांग तेज।

PAKUR (पाकुड़):-जिले में गांव की शांति,महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर उठती आवाज अब प्रशासन तक पहुंचने का इंतजार कर रही है।पाकुड़ सदर प्रखंड के जमशेदपुर पंचायत अंतर्गत अहमदाबाद गांव में कथित रूप से बिना लाइ सेंस अंग्रेजी शराब की बिक्री किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने संबंधित दुकान को हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार,धंनसरिया फुटानी मोड़ पर दशरथ मंडल की दुकान में कथित तौर पर अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। उनका आरोप है कि दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति के कारण महिलाओं और लड़कियों को छेड़खानी तथा गाली-गलौज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, शराब की बिक्री और दुकान के आसपास की गतिविधियों का बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार:-ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए, ताकि महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित माहौल में आ-जा सकें तथा बच्चों पर भी गलत प्रभाव न पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर शराब बिक्री की वैधता की पुष्टि की जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

दुकानदार के कथित बयान से बढ़ा विवाद:-ग्रामीणों के दावे के मुताबिक, दुकानदार दशरथ मंडल ने कहा है कि उनके पास शराब बेचने का लाइसेंस नहीं है, फिर भी वे शराब बेचेंगे। हालांकि इस कथित बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह आरोप सही है, तो मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच करनी चाहिए।

अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें:-अहमदाबाद गांव में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर उठे सवालों के बीच ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर उचित कदम उठाए। फिलहाल, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

अब सवाल यह है कि गांव की शांति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रही आवाज पर प्रशासन कब संज्ञान लेगा? ग्रामीणों को उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

नोट:यह खबर में शराब बिक्री और दुकानदार के कथित बयान से जुड़े आरोप ग्रामीणों के दावों पर आधारित हैं।इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें