नई जिम्मेदारी मिलने से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर
धनबाद (DHANBAD):-झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक को दुमका जिला युवा कांग्रेस का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद समर्थकों, शुभचिंतकों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। समर्थकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
आकाश प्रमाणिक ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। दुमका जिले में युवा कांग्रेस को मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
https://www.facebook.com/share/p/14o5eXADb2M/
उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए वह युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने और संगठन की विचारधारा से उन्हें जोड़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
आकाश प्रमाणिक को सह-प्रभारी बनाए जाने से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। समर्थकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से दुमका जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर आकाश प्रमाणिक को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि वह संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
CENTRAL DESK|GTV BHARAT NEWS|RANCHI









