पाकुड़ में वाहन जांच अभियान,45 वाहनों पर जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा की हुई जांच,DTO मुजाहिद अंसारी ने नियमों का पालन करने की अपील की

पाकुड़ (Pakur):-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुराने डीसी कार्यालय के समीप शिबू सोरेन चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अब तक 45 वाहनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।

जांच के क्रम में वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने बताया कि वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस पहल का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

REPORTER|RAJEEV KUMAR|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें