साहिबगंज में ग्रामीण जलापूर्ति योजना की रफ्तार पर डीसी की नजर! 1500 एमएम की विशाल पाइपलाइन का किया निरीक्षण,गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमड़ी गांव के समीप 4.8 किलो मीटर क्षेत्र में बिछाई जा रही पाइप लाइन का उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने लिया जायजा,पार दर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने पर दिया जोर।

साहिबगंज (SAHIBGANJ):-जिले में ग्रामीण क्षेत्रों तक पेयजल की बेहतर सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित साहिबगंज–गोड्डा–दुमका मेगा बल्क ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्यों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है।इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने चमदी गांव के समीप निर्माणाधीन पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि योजना के अंतर्गत 1500 मिलीमीटर व्यास की विशाल पाइपलाइन को लगभग 4.8 किलोमीटर क्षेत्र में बिछाया जा रहा है।यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित किया जाए,ताकि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्माण के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिला प्रशासन का प्रयास है कि योजना का काम तय मानकों के अनुरूप पूरा हो और इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था विकसित की जा सके।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि योजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा होकर ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने में कितना कारगर साबित होता है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें