शिक्षा,सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर; प्रखंड स्तर पर कमिटी गठन के बाद होगा जिला कमिटी का विस्तार।
गढ़वा (GHARWA):-भारतीय नाई समाज गढ़वा की बैठक शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को नरगिस आश्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार,सामाजिक एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर शामिल हुए, जबकि संचालन संतोष ठाकुर ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के अनेक महापुरुषों ने देश और समाज का नाम रोशन किया है। इसके बावजूद राजनीतिक क्षेत्र में समाज को अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पाई है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए समाज को शिक्षा और संगठन की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
वहीं,मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों को आपसी एकता के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक में संरक्षक डॉ. बीएन ठाकुर, अशोक ठाकुर, मुटूक बिहारी ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, गुप्तेश्वर ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर,श्याम बिहारी ठाकुर, मनू ठाकुर, श्रीराम ठाकुर, सोनू ठाकुर,राजेंद्र ठाकुर, लाल बिहारी ठाकुर, मनोज ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर,बिहारी ठाकुर, उदय ठाकुर,अनिल ठाकुर,रामस्व रूप ठाकुर,जयशंकर ठाकुर, सत्येंद्र कुमार ठाकुर, विजय कुमार ठाकुर और दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
अंत में वीरेंद्र ठाकुर,मझिआंव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक का समापन समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन का विस्तार प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
REPORTER|PAWAN THAKUR|GHARWA









