तालझारी रेलवे परिसर से लेकर महाराजपुर और कल्याणी तक मां काली की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
साहिबगंज (SAHIBGANJ) दुर्गा पूजा के उल्लास के बाद अब साहिबगंज जिले के तालझारी क्षेत्र में काली पूजा को लेकर धार्मिक माहौल बनने लगा है।मां काली की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।पूजा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियों की चर्चा तेज है। काली पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों की सजावट और धार्मिक आयोजनों को लेकर लोगों में खास उत्सुकता रहती है।
तालझारी रेलवे परिसर में आयोजित होने वाली काली पूजा क्षेत्र में विशेष पहचान रखती है।यहां पूजा के दौरान श्द्धालुओं की भीड़ जुटती है।पूजा पंडाल की आकर्षक सजावट और धार्मिक गतिविधियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।पूजा के साथ मेले का आयोजन भी क्षेत्र के लोगों के लिए खास आकर्षण रहता है।

वहीं महाराजपुर और कल्याणी क्षेत्र में भी काली पूजा को लेकर विशेष उत्साह रहता है।इन इलाकों में श्रद्धालु विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। काली पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं,बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और आपसी सौहार्द का अवसर भी है।
दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा को लेकर बढ़ती चहल-पहल से क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को अब पूजा आयोजन से जुड़ी विस्तृत तैयारियों और कार्यक्रमों की घोषणा का इंतजार है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI









