जामताड़ा में गो तस्करी पर भड़की भाजपा,माधव चंद्र महतो ने दी थाने के घेराव की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माधव चंद्र महतो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, घायल बैल के इलाज और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जामताड़ा।Jamtara:-जिले के भाजपा नेता ने नाला विधान सभा क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में गो तस्करी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।

बेजुबान पशुओं के साथ कथित क्रूरता और गो तस्करी के मुद्दे पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि पशुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुखद और निंदनीय है।प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी चाहिए।साथ ही घायल बैल के समुचित इलाज और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

REPORTER|SANTOSH KUMAR|JAMTARA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें