भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात,बरहेट के जनमुद्दों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरहेट के जनमुद्दों को लेकर मंडल मुर्मू ने पवन साईं से की चर्चा, सियासी गलियारों में हलचल

राँची (RANCHI) संथाल परगना के चर्चित भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साईं से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनमुद्दों,स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक माहौल को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने बताया कि बरहेट विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे स्थानीय मुद्दे हैं, जिनका समाधान जनहित में आवश्यक है।क्षेत्र की जनता की समस्याओं,विकास कार्यों और राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े विषयों को संगठन के समक्ष रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।इस मुलाकात को संगठनात्मक संवाद और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विषयों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RANCHI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें