राज्य की विकास योजनाओं और मौजूदा राज नीतिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा,भाकपा माले के कई नेता रहे मौजूद
रांची (RANCHI) झारखंड राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी-लेनिनवादी) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

दीपांकर भट्टाचार्य ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणादायी रहा है।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रूपी सोरेन का निरंतर साथ और सहयोग मिला।उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच झारखंड में संचालित विकासात्मक योजनाओं,वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा राज्य से जुड़े विभिन्न महत्व पूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
REPORTER|GOVIND THAKUR|RANCHI









