साहिबगंज के तालझारी में सवालों के घेरे में 15 वें वित्त आयोग की योजनाएं!नाली और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल-जाँच की मांग तेज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15वें वित्त आयोग की राशि से बने कार्यों पर सवालिया निशान, ग्रामीणों ने मांगी निष्पक्ष जांच

साहिबगंज (SAHIBGANJ) जिले के तालझारी प्रखंड अंतर्गत बाकुड़ी पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नारा जगी देखी जा रही है।पंचायत के बड़ा बनापाड़ा में नाली निर्माण और बाकुड़ी बाजार में सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने संबंधित योजनाओं की जांच कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार बड़ा बनापाड़ा में नाली निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने का आरोप है। उनका कहना है कि नाली की दीवार की मोटाई और ईंटों की जोड़ाई की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि प्राक्कलन में लगभग 10 इंच मोटी दीवार का प्रावधान होने के बाव जूद मौके पर करीब 5 इंच की दीवार दिखाई दे रही है। हालांकि,इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

नाली निर्माण की गुणवत्ता पर चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ से आने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली का मजबूत और मानकों के अनुरूप निर्माण बेहद जरूरी है। यदि निर्माण में लापरवाही बरती गई, तो बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित हो सकती है और आसपास के घरों में पानी घुसने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में नाली की मजबूती, उचित ढलान और जल निकासी की व्यवस्था की जांच आवश्यक है।

बाकुड़ी बाजार की सड़क पर भी सवाल

वहीं, बाकुड़ी बाजार में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विकास योजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे सरकारी राशि के समुचित उपयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने की जांच की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र का विकास करना है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होंगे, तो योजनाओं का अपे क्षित लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराए और प्राक्कलन के अनुसार कार्यों की गुणवत्ता की पुष्टि करे।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।ग्रामीणों ने जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें