बड़ी खबर:साहिबगंज के तालझारी में SIS का विशेष भर्ती शिविर,करीब 150 युवाओं ने किया आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद नौकरी देने का कंपनी ने किया दावा

साहिबगंज (Sahibganj) जिले के तालझारी प्रखंड मुख्यालय में विशेष भर्ती अभियान के तहत SIS (एसआईएस) कंपनी की ओर से भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और रोजगार पाने की उम्मीद में आवेदन जमा किए। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, अब तक लगभग 150 युवाओं ने इस भर्ती शिविर में आवेदन किया है। इनमें संथाल, पहाड़िया सहित विभिन्न समुदायों के युवक शामिल हैं।

शिविर में मौजूद जमुई के सीनियर सिक्योरिटी इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि SIS की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न्यूनतम 10वीं पास या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को आवेदन का अवसर दिया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने का प्रशिक्षण देने के बाद नौकरी उपलब्ध कराने का कंपनी की ओर से दावा किया गया है।

कंपनी के भर्ती विज्ञापन के अनुसार, अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने और पहनावे की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके साथ ही नौकरी मिलने पर प्रत्येक महीने बैंक खाते में वेतन, पीएफ, ईएसआईसी और पेंशन जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है। विज्ञापन में 65 वर्ष तक नौकरी की अवधि तथा अन्य आकर्षक सुविधाओं का दावा किया गया है।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना बताया गया है। शिविर में भर्ती अधिकारी बिट्टू कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस भर्ती शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। अब देखना होगा कि आवेदन करने वाले कितने युवाओं का चयन होता है और उन्हें रोजगार का अवसर मिल पाता है।

नोट:नौकरी की 100 प्रतिशत गारंटी, वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाओं से संबंधित दावों की पुष्टि नियुक्ति पत्र एवं कंपनी की लिखित शर्तों से अवश्य की जानी चाहिए।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TAALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें