बड़ी खबर:कदाचार पर जिला प्रशासन का पहरा,परीक्षा केंद्रों पर डीसी की नजर; शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेटेट-2026 परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकल पर नकेल,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम;डीसी की निगरानी में शांति पूर्ण संपन्न हुई जेटेट परीक्षा

साहिबगंज,Sahibganj:जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने साहिबगंज एवं राजमहल अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने साहिबगंज कॉलेज, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, यूपीजी उच्च विद्यालय जामनगर (राजमहल), प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा, पीएम श्री नगर पालिका बालिका उच्च विद्यालय, सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम) तथा सेंट जोसेफ एकेडमी स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की सक्रियता के बीच साहिबगंज जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

REPORTER|GOVIND THAKUR|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें