बड़ी खबर:संगठन की ताकत से बदलेगी तस्वीर,एंबुलेंस कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता की नई तकदीर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एंबुलेंस कर्मचारियों की एकजुटता को मिली नई ताकत,रोहित रंजन बने साहिबगंज जिला अध्यक्ष;नई कार्य कारिणी का गठन

साहिबगंज,SAHIBGANJ:जिले में 108 एंबुलेंस कर्म चारियों के हक-अधिकार, सेवा सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सदर अस्पताल परिसर स्थित एनसीडी भवन में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से साहिबगंज जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी उपस्थित रहे। वहीं जिला सचिव रविन्द्र कुमार शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन को जिला स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कमेटी के गठन पर सहमति बनी।

रोहित रंजन को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवगठित जिला कार्यकारिणी में रोहित रंजन को जिला अध्यक्ष तथा छोटू पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजू मंडल, कुंदन सिंह, मुकेश यादव एवं कुंदन वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुकेश मंडल को जिला सचिव, लालचंद चौधरी को संगठन मंत्री, संजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा अशोक साह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुरुप्रसाद साहा, पवन कुमार, विष्णु साह, सोनू कुमार, अवधेश कुमार, प्रभात चौधरी, प्रमोद दास, गंगा मंडल, नीतीश कुमार, रविन्द्र कुमार, आदित्य राज, नारद सिंह, अमरजीत कुमार, योगेश यादव, आशीष रंजन एवं राजू ठाकुर को शामिल किया गया।

कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई होगी मजबूत

बैठक में उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों के अधिकारों, हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए संगठन के माध्यम से लगातार आवाज उठाई जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कर्मचारियों की एकता है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कर्मचारी हितों के लिए काम करें, ताकि संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में आदित्य राज, आशीष रंजन, अवधेश कुमार, रविन्द्र कुमार, पवन साहा, सोनू साहा, प्रभात चौधरी, नारद सिंह, अमरजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में एंबुलेंस कर्मचारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

REPORTER|GOVIND THAKUR|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें