जनप्रतिनिधियों के सहयोगियों की एक नई पहचान,पीए-पीएस एसोसिएशन ने बढ़ाया संगठन का मान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मिला पीए-पीएस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल,संगठन की गति विधियों और उद्देश्यों से कराया अवगत

रांची,Ranchi:झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मंगलवार को पीए-पीएस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि झारखंड के सभी माननीय विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों के साथ कार्यरत निजी सहायकों (पीए) और आप्त सचिवों (पीएस) को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस कॉमन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से जुड़े विधायी कार्यों एवं सदन की कार्यवाही के संचालन में सहयोग करने वाले निजी सहायकों और आप्त सचिवों को संगठित किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने साझा किए अपने अनुभव

मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने प्रतिनिधिमंडल को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपने विधायक जीवन से जुड़े विभिन्न अनुभवों को एसोसिएशन के सदस्यों के साथ साझा किया। उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिनिधिमंडल का उत्साहवर्धन किया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष विजय श्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, निर्भय कुमार, आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो, सदस्य मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद, इस्तेयाक आलम, आदित्य राज गोल्डी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को झारखंड में पीए-पीएस एसोसिएशन की संगठनात्मक पहचान और संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

REPORTER|GOVIND THAKUR|RANCHI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें