गंगा किनारे सजेगा छठ का दरबार, व्रतियों की सुविधा को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने किया घाटों का निरीक्षण!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठी मईया के स्वागत में सजेगा गंगा किनारा,राजमहल में घाटों की तैयारी तेज;सुरक्षा से लेकर रोशनी तक का होगा पुख्ता इंतजाम

साहिबगंज,Sahibganj:जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राजमहल नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों की टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित सूर्य देव घाट, गुदारा घाट, एलसीटी घाट सहित अन्य छठ घाटों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, गंगा में पानी की गहराई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता : मोहम्मद मारूफ

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रमुख गंगा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। घाटों पर साफ-सफाई, पानी की गहराई के अनुसार बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा सुरक्षा के अन्य इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और विश्वास का पर्व है। नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया तैयारियों का जायजा

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद दानिश हुसैन, वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए छठ पूजा से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर विचार-विमर्श किया। गंगा में पानी की गहराई को देखते हुए खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और घाटों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।

अब देखना होगा कि छठ महापर्व से पहले नगर पंचायत प्रशासन सभी तैयारियों को किस प्रकार पूरा करता है, ताकि राजमहल के गंगा घाटों पर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व का आयोजन सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RAJMAHAL

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें