बड़ी खबर:रात का सन्नाटा,सड़कों पर प्रशासन का पहरा,40 वाहनों पर कार्रवाई,1.30 लाख जुर्माने से नियम तोड़ने वालों को मिला करारा इशारा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोरियो में देर रात चला सघन वाहन जांच अभियान,40 वाहनों पर कार्र वाई;1.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला

साहिबगंज,Sahibganj:जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात बोरियो थाना क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 30 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

वहीं, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से भी जांच की गई। प्रशासन का उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

अभियान में मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष, बोरियो थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

REPORTER|GOVIND THAKUR|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें