Palamu:पुलिस की बड़ी करवाई,13 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव गिरफ्तार,53 मामलों में था वांछित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड-बिहार में फैला था नक्सली नेटवर्क,पूछताछ के बाद हुसैनाबाद से SLR समेत हथियार और कारतूस बरामद

Palamu:झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय यादव को गिरफ्तार किया है। छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव निवासी संजय यादव प्रतिबंधित नक्सली संगठन में जोनल कमेटी मेंबर (ZCM) के पद पर सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार, संजय यादव पर झारखंड में 10 लाख रुपये और बिहार में तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम था। वह झारखंड और बिहार में दर्ज कुल 53 आपराधिक मामलों में वांछित था। इनमें पलामू जिले के 23, बिहार के औरंगाबाद जिले के 20 तथा गया जिले के 10 मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संजय यादव से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद इलाके में छापेमारी कर एक एसएलआर (SLR) समेत अन्य हथियार और कारतूस बरामद किए। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत, नक्सली नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|PALAMU

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें