संगठन की मजबूती पर भाजपा का मंथन,गौतम यादव की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर दिया जोर
Sahibganj:जिले में भारतीय जनता पार्टी की साहिबगंज जिला इकाई की संगठनात्मक मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संग ठन की मजबूती,पार्टी की गतिविधियों और आगामी संगठना त्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि पार्टी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने,केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और कार्य कर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जरूरत है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
वहीं राजमहल के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार उसका मज बूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संगठन को मज बूत बनाने के लिए नियमित बैठक,बूथ स्तर पर सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क बेहद जरूरी है।
बैठक में जिला प्रभारी अमृत पांडेय,जिला महामंत्री धनंजय मंडल,सलखु सोरेन,जिला उपाध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर,जिला मंत्री चांदनी देवी,अजय चौधरी,सागर मंडल,युवा मोर्चा के धर्मेंद्र कुमार मंडल और जिला सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु जायसवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष विनोद चौधरी, विकास भगत, अनुराग राहुल, जितेंद्र पंडित, भुवनेश्वर ठाकुर, तारक घोष, दिलीप हांसदा, बेटका सोरेन, चिरंजीवी सरकार और चंदन श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ









