सिमलढाब पंचायत में बीज वितरण केंद्र का फीता काटकर हुआ उद्घाटन, करीब 20 किसानों को मिला लाभ; खेती को बढ़ावा देने की पहल
Sahibganj:जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के सिमलढाब पंचायत में किसानों को कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से साहिबगंज चेम्बर्स ऑफ फार्मर सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से गेहूं बीज वित रण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग 20 किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं के बीज वितरित किए गए। इससे किसानों को कम लागत में खेती करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,समिति के सचिव मुजीबुर रहमान एवं अन्य अति थियों ने बीज वितरण केंद्र का फीता काटकर किया।इसके बाद किसानों को अनुदानित दर पर गेहूं के बीज उपलब्ध कराए गए। इस दौरान किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की पहल काफी महत्वपूर्ण है।खेती-किसानी में बीज और खाद की बढ़ती लागत के कारण किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में 50 प्रतिशत अनु दान पर गेहूं का बीज उपलब्ध होने से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।आधी कीमत पर बीज मिलने से किसानों का आर्थिक बोझ कम होगा और वे बेहतर तरीके से अपनी खेती कर सकेंगे।उन्होंने किसानों से कृषि योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक तरीके से खेती करने की भी अपील की।
वहीं संगठन के सचिव मुजीबुर रहमान ने भी किसानों को बीज वितरण कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य में सहयोग उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करना समिति का उद्देश्य है।इस तरह की पहल से क्षेत्र के किसानों को खेती के प्रति और अधिक उत्साह मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को गेहूं की खेती से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।उपस्थित किसानों ने अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की। किसानों का कहना था कि कम कीमत पर बीज मिलने से उन्हें आगामी फसल की तैयारी करने में आर्थिक मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अब्दुल मजीद,समदा सोरेन,सामयल मुर्मू,बिरेन पंडित,गौरी शंकर साह,पौलूस मुर्मू सहित दर्जनों किसान एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT









