Sahibganj:बरहेट में छठ महापर्व की तैयारी तेज,गुमानी नदी पर बने छठ घाट की सफाई शुरू;अधिकारियों ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट,बीडीओ और थाना प्रभारी ने किया घाट का निरीक्षण।

Sahibganj::लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बरहेट प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं।इसी क्रम में गुमानी नदी स्थित भूतेश्वर नाथ यज्ञ मंदिर के समीप छठ घाट पर छठ पूजा समिति बरहेट की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। समिति का उद्देश्य छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

छठ घाट की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु पांडे, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी, उपप्रमुख रूपक साह तथा झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता पप्पू कुमार भगत सहित अन्य लोगों ने घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता और श्रद्धा का प्रतीक है। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए घाट की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने छठ पूजा समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सभी लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई एवं व्रतियों की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। छठ पूजा समिति द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की सुविधा मिल सके।

बरहेट में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और घाटों को तैयार करने में समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें