Sahibganj:बरहेट में किसानों के सपनों को मिली नई ताकत,अनुदानित गेहूं बीज मिलने से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धरती की गोद में बोएंगे उम्मीद,अनु दानित बीज से बढ़ेगी पैदावार की उम्मीद

Sahibganj:जिले के बरहेट में किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से बरहेट प्रखंड के खिजुरखाल एवं सिमलढाब लैंप्स में किसानों के बीच अनुदानित दर पर उन्नत किस्म के गेहूं बीज का वितरण किया गया।वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी एवं प्रखंड सचिव मुजिबुर्रहमान शामिल हुए।

इस दौरान अतिथियों ने पंजीकृत किसानों मेघराय हेंब्रम,मोटका मुर्मू,विदर मुर्मू,साहेब मुर्मू,कृष्ण साह एवं अशोक सहित अन्य किसानों को गेहूं का बीज सौंपा।

मौके पर प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,उन्होंने किसानों से समय पर खेतों की जुताई कर उन्नत किस्म के बीजों की बुवाई करने की अपील की, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

वहीं प्रखंड सचिव मुजिबुर्रहमान ने कहा कि लैंप्स के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है,अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध होने से किसानों को खेती में काफी सहूलियत मिल रही है। बीज वितरण से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में सिमलढाब लैंप्स अध्यक्ष मार्सेल मुर्मू,सचिव जूलियस मुर्मू,खिजुरखाल लैंप्स अध्यक्ष मंडल हांसदा, सचिव चारलेस सोरेन,सिमलढाब झामुमो पंचायत अध्यक्ष ईश्वर हेंब्रम, सचिव सुनील कापरी, खिजुरखाल पंचायत अध्यक्ष सुनील सोरेन, सचिव बब्लू मरांडी सहित शमीम अंसारी, लखीराम हेंब्रम, पुसा टुडू, अब्दुल मजीद, चुनू मरांडी, समदा सोरेन, सामयल मुर्मू, बहादुर टुडू, मोनिका मुर्मू, मनोज किस्कू, जीवन चोंडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें