Sahibganj:पहाड़ों पर पसीना बहाकर उगाई बरबट्टी पर बारिश की मार,पहाड़िया किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिन-रात की कड़ी मेहनत से तैयार की थी फसल,अचानक हुई बारिश ने छीन ली किसानों की उम्मीद; बेंजामिन मालतो ने सरकार और जिला प्रशासन से मांगी राहत

Sahibganj:जिले के चर्चित राजमहल की पहाड़ियां केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर ही नहीं,बल्कि यहां सदियों से निवास कर रहे आदिम जनजातीय पहाड़िया समुदाय के जीवन संस्कृति और संघर्ष की भी पहचान हैं,इन्हीं पहाड़ियों की दुर्गम व पथरीली जमीन पर पहाड़िया समुदाय के किसान अपनी मेहनत और पसीने के दम पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं,सीमित संसाधनों और तमाम कठिनाइयों के बावजूद इन किसानों की आजीविका का एक बड़ा सहारा खेती है।

राजमहल की पहाड़ियों पर बसे पहाड़िया किसान बरबट्टी की खेती के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।पहाड़ी ढलानों और उप लब्ध जमीन को खेती योग्य बनाने से लेकर खेत तैयार करने, बीज बोने,निराई-गुड़ाई और फसल की देखभाल तक किसान पूरे परिवार के साथ जुटे रहते हैं,कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में पानी और अन्य कृषि संसाधनों की कमी के बीच फसल को तैयार करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता,महीनों की मेहनत के बाद जब खेतों में बरबट्टी की फसल लहलहाने लगती है,तो उनके चेहरों पर बेहतर उपज और परिवार की जरूरतें पूरी होने की उम्मीद दिखाई देने लगती है।

लेकिन प्रकृति की अचानक बदली करवट ने इन किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।अचानक हुई बारिश से बरबट्टी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।खेतों में तैयार हो रही फसल बर्बाद होने से पहाड़िया किसान मायूस और परेशान हैं।जिन खेतों में कुछ दिन पहले तक अच्छी पैदावार की उम्मीद नजर आ रही थी,वहां अब किसानों को अपनी मेहनत और लागत डूबने की चिंता सता रही है।खेती पर निर्भर इन परिवारों के सामने अब आर्थिक संकट की आशंका भी गहराने लगी है।

मेहनत पहाड़िया किसानों की,लेकिन मौसम ने तोड़ी उम्मीद

पहाड़िया किसानों के लिए खेती महज आय का साधन नहीं, बल्कि जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार है।सीमित आर्थिक स्थिति में बीज,खेत की तैयारी और खेती से जुड़े अन्य कार्यों पर खर्च करने के बाद किसान फसल तैयार होने का इंतजार करते हैं ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंचना उनके लिए दोहरी मार जैसा है,एक तरफ महीनों की मेहनत बेकार होने का दर्द है,तो दूसरी तरफ परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चिंता।

साहिबगंज के चर्चित समाजसेवी बेंजामिन मालतो ने सरकार और प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

इधर बरबट्टी की फसल बर्बाद होने से परेशान पहाड़िया समुदाय के किसानों की स्थिति को देखते हुए पहाड़िया समुदाय के लोक प्रिय नेता सह चर्चित समाजसेवी बेंजामिन मालतो ने राज्य सरकार और साहिबगंज जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभा वित खेतों का सर्वेक्षण कराने,फसल नुकसान का आकलन करने और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा एवं कृषि सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि पहाड़िया किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए जल्द राहत पहुंचाने की पहल की जाए,ताकि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे इन गरीब किसानों को आर्थिक संकट से उबारा जा सके।

अब सवाल यह है कि राजमहल की पहाड़ियों पर कठिन परिस्थि तियों में खेती कर अपनी आजीविका चलाने वाले पहाड़िया किसानों की पीड़ा पर सरकार और जिला प्रशासन कब संज्ञान लेगा! जरूरत इस बात की है कि प्रभावित किसानों तक समय रहते सहायता पहुंचे,ताकि उनकी मेहनत को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाने के साथ उनके परिवारों को भी राहत मिल सके।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें